पानी-अफ़साना
The Water Saga
हम लोग अक्सर यह सुनते हैं कि अगला विश्वयुद्ध पानी को लेकर ही होगा। ये बात जो लोग कहते हैं, वे नहीं जानते हैं कि यह विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। शायद वैश्विक स्तर पर नहीं, लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में ग़रीब बस्तियों के मोहल्लों-गलियों में हर गृहिणी के लिए।
We often hear that the next world war will be waged around water. Those who say this, don’t realise that this war has already begun. Perhaps not globally, but it can be viewed in bits and pieces, amongst lives of the women in poor working-class neighbourhoods.
दिल्ली को ही लीजिए इस शहर में आज भी ऐसे इलाक़े हैं, जहाँ लोग पानी के सपने देखते हैं। पानी के आने का इंतज़ार करते हैं। पानी को पाने के लिए सब कुछ त्याग देने या अपने परिवार-पड़ोसी तक से लड़-झगड़ लेने और क़ानूनी-ग़ैरकानूनी किसी भी तरह से पानी हासिल करने की कोशिश करना, उनके रूटीन में शामिल है।
Let’s take a look at Delhi. In this city, there are many localities where potable water remains a dream. People spend their lives waiting for water. They are willing to give up anything to get some drinking water. They are willing to get into a fight with their family and their neighbours for it. They are willing to adopt any legal or illegal means to get water. All these techniques and tactics have become a part of their routine lives.
यहाँ एकत्र कहानियाँ पानी को लेकर रोज़ाना चल रहे मोहल्ला स्तर के विश्वयुद्ध का आँखों देखा हाल हैं। इसमें घटनाएँ हैं, स्थितियाँ हैं, नज़ारे हैं, रपटें हैं, कहानियाँ हैं… जिन्हें बार-बार देखा गया है, इसके बाद लिखा गया है।
The stories which are a part of this collection are eye witness accounts of the daily world war being waged in Delhi’s localities. These stories include events, occurrences, visuals, reports… which have been seen repeatedly and then documented.
सफ़ेद कुर्ता
The White Kurta
जैसे-जैसे पानी की किल्लत बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे गायत्री की चिंताएँ भी बढ़ती जाती हैं। अब वह अपने पति देवी प्रसाद के सफ़ेद कुर्ते को किस तरहसाफ़-सुथरा रख पाएगी?
As every drop of water becomes a precious commodity, a woman’s daily struggle to keep her husband’s prized white kurta spotless reveals the deeper realities of life in a water-starved settlement.
मन्नतों का बाबू
A Child of Divine Grace
जब गंदे पानी की वजह से सविता का बच्चा बीमार पड़ जाता है, तो साफ पानी की तलाश एक माँ के लिए अपने बच्चे की सेहत और जान की लड़ाईबन जाती है।
When her baby falls sick from contaminated water, a mother’s desperate search for clean water becomes a fight for her child’s health and survival.
चौथी मंज़िलवाला घर
The Flat on the Fourth Floor
पानी की बढ़ती किल्लत, तंगहाली और पति की इज़्ज़त के बीच फँसी यशोदा को यह तय करना है कि घर के रोज़मर्रा के कामों के लिए पर्याप्त पानी जुटाने के लिए वह कितनी दूर तक जा सकती है।
Yashoda, a young mother trapped between rising water scarcity, crushing poverty, and her husband’s pride must decide how far she’s willing to go to secure enough water for her daily household needs.
छह घरों का एक नल
One Tap for Six Homes
सुभाष कैंप में छह परिवार मिलकर अपनी थोड़ी-थोड़ी बचत जोड़कर पानी का एक साझा कनेक्शन लगवाते हैं। पानी कम आता है, इसलिए वे आपस में उसे बाँटकर काम चलाते हैं। लेकिन हर वक्त यही चिंता बनी रहती है कि आखिर पानी कब आएगा?
In Subhash Camp, six families pool their scarce resources to buy a shared water connection, dividing the limited supply among themselves while living with the constant uncertainty of when water will actually flow.
टंकी के अंदर- टंकी के बाहर
Inside the Water Tank- Outside the Water Tank
12 साल की ज़ेबा तपती गर्मी में, काई से फिसलन भरी पानी की टंकी के अंदर उतरकर उसे अपने हाथों से साफ़ करती है। दिल्ली की कामगार बस्तियों में जब नल सूख जाते हैं, तो जीने-मरने की नौबत आ पड़ती है।
12-year-old Zeba climbs into a scorching, algae-slicked water tank to scrub it clean by hand because in her Delhi settlement, when the taps run dry, survival comes before anything else.





