चौथी मंज़िलवाला घर
The Flat on the Fourth Floor
यशोदा को खिचड़ीपुर में इस चौथी मंजिल के मकान में आए कुछ महीने ही हुए हैं। उसका बेटा विराज दो साल का है। पति अक्षय सुंदर नर्सरी पार्क में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। इससे पहले वह ब्लॉक नंबर तीन में दूसरी मंजिल पर रहते थे लेकिन दस हजार की कमाई में घर, किराया और खाने का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा था। काफी ढूंढ़ने के बाद चौथी मंजिल पर मिला यह मकान 22 गज का है, जिसके लिए उन्हें हर महीने चार हज़ार किराया देना पड़ता है। ऊपरी मंजिलों का किराया कम इसीलिए होता है क्योंकि यहां पानी का प्रेशर कम रहता है और आने-जाने में सीढ़ियां ज्यादा चढ़नी पड़ती हैं। इसी मकान में पहली और दूसरी मंजिल का किराया आठ-दस हजार से कम नहीं है।
Yashoda moved into this fourth-floor house in Khichripur a few months ago. Her son Viraj is two years old. Her husband, Akshay, works as a security guard at Sundar Nursery Park. Earlier, they lived on the second floor in Block Number Three, but managing the household, rent and food on a monthly income of ten thousand rupees was becoming difficult. After a long search, they found this 22 gaj house on the fourth floor, for which they pay four thousand rupees a month. The upper floors are cheaper because the water pressure is lower and residents have to climb more stairs to reach their homes. On the first and second floors, the rent is no less than eight to ten thousand rupees.
यशोदा हर दिन की तरह आज भी पानी की किल्लत से परेशान हैं और कपड़े धोने के लिए उसे बुधवार का इंतजार अलग करना पड़ता है। मकान मालिक ने यशोदा और अक्षय के सामने यह बात पहले ही साफ कर दी थी कि उन्हें कपड़े धोने के लिए सिर्फ बुधवार का दिन ही मिला करेगा। कपड़ों की धुलाई के मामले में मकान मालिक ने हर एक किराएदार का हर एक दिन तय कर रखा है। सोमवार का दिन फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले किशोर के छह सदस्यीय परिवार के लिए निश्चित है। मंगलवार के दिन मकान मालिक किसी को भी कपड़े नहीं धोने देता क्योंकि इस दिन वह अपने घर में पूजा का आयोजन करता है। बुधवार का दिन यशोदा के लिए तय है और वीरवार के दिन कपड़ा धोना मकान मालिक के गणित के हिसाब से अशुभ माना जाता है। शुक्रवार सेकंड फ्लोर पर रहने वाली सोमना के लिए है जिसके घर में उसके अपने परिवार के अलावा रिश्तेदार भी रहते हैं। और इस क्रम में शनिवार का दिन थर्ड फ्लोर पर रह रही कुंती के लिए, जो अपने बेटे राजेश के साथ यहां कई सालों से रह रही हैं।
Like every day, Yashoda is troubled by the shortage of water today as well, and she has to wait until Wednesday to wash the clothes. The landlord had made it clear to them that they would be allowed to wash clothes only on Wednesdays. Each tenant has been assigned a particular day of the week for washing clothes. Monday is reserved for Kishore’s six-member family on the first floor. On Tuesdays, the landlord does not allow anyone to wash clothes because he holds a religious ritual at home that day. Wednesday is Yashoda’s day, while Thursday is considered inauspicious for washing clothes, according to the landlord’s calculations. Friday is for Somna, who lives on the second floor with her family as well as some relatives. And Saturday is assigned to Kunti, who has been living on the third floor with her son Rajesh for several years.
कल भी सोमना के आठ जनों के कपड़े धोने के चक्कर में इंतजार करते करते सात बज गए थे। दो घंटे के दौरान यशोदा पीने के पानी का एक मयूरजग ही भर पाई थी। इसके बाद वो जैसे ही कैन उठाने को चली तो पानी ही चला गया। छह बजने में अब भी कुछ ही मिनट बाकी थे। घर के सारे बर्तन पीने के पानी की बीस लीटर वाली कैन, मयूरजग, दो छोटे कनस्तर और प्लास्टिक की तीनों बाल्टियां, सब खाली हो चुके थे। तभी ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल वाली काकी की तीखी आवाज सुनाई पड़ी। यशोदा ने खिड़कीनुमा रेलिंग से झांक कर देखा तो काकी कई औरतों के साथ गली में खड़ी थी।नहीं आ रहा बहन पानी।
Yesterday, it was almost seven by the time Somna finished washing clothes of the eight members of her family. In those two hours, Yashoda had barely managed to fill one Mayur jug with drinking water. Then, just as she went to pick up the can, the water stopped. There were still only a few minutes to go before six. All the vessels in the house—the twenty-litre drinking-water can, the Mayur jug, two small canisters and all three plastic buckets—were empty. Just then, Kaki’s shrill voice could be heard from the ground floor. Yashoda peered through the window-like railing and saw Kaki standing in the lane with several other women.
“नहीं आ रहा बहन पानी,” काकी ने चिल्लाते हुए कहा। पानी के ना आने की खबर महिलाओं के मौखिक अखबार से पूरी गली में फैल गई। यशोदा को झटका सा लगा। वो पलंग पर अपना फोन खोजने लगी। फोन मिलते ही उसने अक्षय को तुरंत कॉल किया और उसने पानी के ना आने की बात कही और अक्षय ने बार-बार ढाँढ़स बंधाते हुए „घर आकर कोई उपाय करता हूं“ कहकर फोन रख दिया।
“There won’t be any water supply today,” Kaki screamed at her. The news travelled from one woman to the other through word-of-mouth channel. Yashoda was shocked.
She started searching for her phone which seemed lost in her bed. As soon as she found it, she called Akshay. He tried to assuage her and said, “I will come home and find a solution.”
वो काफी हताश थीं। उससे रोज-रोज यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था।अब तो यहां से निकलना ही पड़ेगा, बस बहुत हो गया। जैसे ही यशोदा का ध्यान लौटा उसने देखा कि अक्षय घर आ चुके हैं। अक्षय ने अपना बैग कंधे से उतारकर पलंग पर रखा। उसे जोरों से प्यास लगी थी। सांस भरते हुए उसने एक ही शब्द कहा „जरा सा पीने का पानी मिलेगा क्या“?
Yashoda was deeply frustrated. She could no longer bear this day after day. Now they would simply have to leave this place. Enough was enough. When Yashoda came back to herself, she saw that Akshay had already returned home. He took the bag from his shoulder and placed it on the bed. He was extremely thirsty. Catching his breath, he said just one thing: “Could I have a little drinking water?”
अक्षय का सवाल सुनकर यशोदा की आंखों में जैसे पानी का झरना फूट पड़ा। „एक बूंद भी नहीं बची। “ लेकिन फिर अगले ही पल उसने खुद को संभालते हुए उसने कुंती काकी के यहां से पानी लाने का फैसला किया क्योंकि घर में बिल्कुल पानी नहीं बचा था। यशोदा ऊपर आई और पानी का गिलास अक्षय को देते हुए आंसू पोंछने लगी। „अच्छा चलो, कोई नहीं, तुम रोओ मत, मैं पांचवें ब्लॉक में प्लांट हाउस से बीस लीटर वाली कैन का रेट पूछ कर आया हूं। आज खिचड़ीपुर में कहीं भी पानी नहीं है, इसलिए पानी वाला बीस रुपए का कैन तीस रुपए में बेच रहा है। और अगर किसी के पास अपनी कैन न हो तो चालीस रुपए में। यह अच्छा रहा कि हमने कैन पहले ही खरीद ली वरना यहां तो हर हफ्ते पानी का आना-जाना लगा ही रहता है यह चालीस रुपए का कैन तो हमे डूबा ही देता।
A spring of tears rushed from Yashoda’s eyes. “There isn’t even a drop of water in the house.” However, the very next moment she calmed herself and decided to get some water from Kunti Kaki’s house. Yashoda got a glass of water and wiping her eyes, she handed it over to Akshay. “Don’t cry. On my way back from work, I enquired about the rates of water at the plant house in block number twenty. There’s no water anywhere in Khichripur today, so the shopkeeper is selling a twenty-rupee can for thirty. And if you don’t have your own empty can to exchange, he charges forty. It’s good that we already have an extra water can. Otherwise, with the water supply here coming and going every week, a forty-rupee can would have completely wiped us out.”
मैने कल भी कहां था कि चलो पहाड़ी पर कच्चे मकानों में एक अच्छा घर ढूंढ लेते है, मेरी दोस्त भी तो वहीं रहती है, उसे तो कोई दिक्कत नहीं होती वहां। उसके पास खुद की एक स्मॉल साइज की मोटर भी है जिससे उसे पानी की इतनी किल्लत नहीं होती है। सोचकर देखो हम चार हज़ार किराया देते है, जिसमें पानी बिजली लगाकर पांच हज़ार तक पड़ जाता है। अब तुम ही बताओ „बाकी के बचे दो हजार से भी कम में हम घर का राशन विराज के खाने पीने का खर्चा कैसे चलाएंगे?“
I told you yesterday too, let’s find a makeshift house on the hillside and move there. My friend also lives there and she has had no trouble at all. She also has a small water pump so she doesn’t have problem drawing up water. Think about it; we pay four thousand as rent and if we include electricity and water, then it is five thousand. We barely save two thousand which we spend on food and other expenses. How will we manage, Yashoda asked doing the calculation on her fingertips.
यहां अक्षय बार बार घड़ी देखता और बात के खत्म होने का इंतजार करता। „ठीक है, ठीक है, सोचते है। अभी पानी लाने दो वरना वहां भी खत्म हो जाएगा। अक्षय ने कैन पकड़ी और जीने की ओर चल दिया। यशोदा की आवाज़ में अब भारीपन था “हाँ-हाँ, जाओ जाओ, तुम्हारा तो रोज़ाना का ही ये है!”
Akshay kept checking his watch, waiting for Yashoda to finish. “It’s okay. Let me think of something. Let me go and buy the water can otherwise it will run out in the shop as well. Akshay picked up the empty can for exchange and headed out. Yashoda’s voice was heavy with resignation now. “Go-go. You have become adept at avoiding these conversations!”
आज तो यशोदा ने ठान ही ली थी कि वो पहाड़ी पर जाके एकआध जगह घर की बात कर ही आएगी। उसने पलंग पर रखी सूती चुन्नी उठाई और विराज को गोद में उठाकर नीचे की ओर उतर आई।गली के बाहर सड़क पार करते ही वो पहाड़ी के शुरुआती सिरे तक पहुंच चुकी थी। उसका दिल जोरो से धड़क रहा था। यशोदा पार्क से गुजरते हुए सीधा कीर्ति के घर पहुंच गई जिसका जिक्र उसने अक्षय से किया था जो पहाड़ी बस्ती में नाले के किनारे सांझी जगह पर रहती है।
Yashoda has decided that she would go to the hillside and look for a house for them. She picked up her scarf lying on the bed, held little Viraj in her arms and climbed down the stairs. Once outside the lane, she crossed the main road and she reached the beginning of the hillside settlement. Her heart was beating rapidly. She walked through the park and reached Kriti’s house. She had mentioned Kirti to Akshay, her friend who lived in the colony on the collective land next to the big drain on the hillside.
„अरे यशोदा कैसे आना हुआ, तू ठीक है?“
“Arrey Yashoda, how are you? What’s up?
„हाँ, मैं ठीक हूं बस एक काम से आई थी।“
“I am fine. I have some work with you.”
यशोदा इतना कह उस 10 बाय 10 के कमरे में दाखिल हुई। सामने ही बड़ी बड़ी 2 बाल्टियां पानी से भरी उसे दिखाई पड़ी, साथ में एक गैलन थी और कुछ छोटे छोटे डिब्बे सब मुंह तक भरे हुए। यशोदा ने पानी पर नजर डालते हुए बोला „किराया कितना है यहां का?“ „ढाई हज़ार है पानी वगैरा बिजली मोटर सबका तीन हजार हो जाता है।“
Yashoda entered Kirti’s ten by ten room. She immediately saw two plastic buckets filled with water. There was also a large can filled with water along with some smaller cans brimming with water. Yashoda’s eyes were transfixed on the water. She asked, “How much rent do you pay here?” “It’s two thousand five hundred. Along with electricity and the water pump expenses, I pay three thousand.”
„सही है यार, मेरा तो पांच हज़ार तक पड़ता है।“ यशोदा ने धक से जवाब दिया। उनका इरादा अब और पक्का हो चुका था। “अच्छा सुन ना ज़रा, कोई घर मेरे लिए भी ढूंढ ना यार, वहां चौथी मंजिल पर पानी की बहुत किल्लत है। यही काम था।” यशोदा की यह बात सुन कीर्ति हस पड़ी “अरे तो यहां भी बहुत खुलकर पानी नहीं आता है। यहां भी आए दिन टैंकर की भीड़ का सामना करना पड़ता है। पानी कभी साफ आता, तो कभी नहीं। हर जगह का एक जैसा ही हाल है,” कीर्ति ने जवाब दिया। “कोई बात नहीं वो मैं बाद में देख लूंगी। तू बस घर ढूंढवा दे।” इतना कह यशोदा वापस चल दी।
“That’s really good. I spend five thousand.” Yashoda answered. Her resolve to move to the hillside deepened. “Listen friend, please find me a house for rent here. There is a terrible water shortage on the fourth floor where I live. That’s actually why I came.” Hearing this, Kirti laughed out loud. “Arrey, it’s not like we have an uninterrupted water supply here. Even here we have to deal with crowds around water tankers every few days. At times the water isn’t clean. It’s the same story everywhere,” Kirti said. “We shall deal with that later. You just look for a house for me,” saying this Yashoda returned home.
घर में दाखिल होते ही अक्षय की नाराज नजरों से उनका सामना हुआ। “कहां गई थी?” अक्षय ने गुस्से से पूछा। „झूठ तो बोलना मत देखा था पहाड़ी पर जाते हुए। क्यों गई थी? जब मैने एक बार कह दिया है मैं इंतजाम कर दूंगा पानी का तो इतना परेशान क्यों हो रही हो। तुम कहो तो रोज़ सारी बोतले मैं ड्यूटी से भरकर ला दूंगा। तुम्हे झुग्गी में क्यों जाना? क्या मुंह दिखाउंगा मैं तुम्हारे मम्मी पापा को? कोई रिश्तेदार आएगा तो कहां बैठाऊंगा? तुम क्यों नहीं समझती हो ये मेरी इज्जत का सवाल है। आज तो तुम चली गई लेकिन आगे से ध्यान रखना। मैं तुम्हे बार बार नहीं कहूंगा, ये आखिरी बार है।”
The moment Yashoda stepped into the house, she met Akshay’s angry eyes. “Where did you go?” Akshay asked angrily? “Don’t lie. I saw you going towards the hillside. Why did you go there? I told you, I will arrange for water somehow. Why are you worrying so much? If you want, I’ll fill all the bottles and bring them home from work every day. Why would you live in a slum just for this reason? It’s a question of our honour. How will I show my face to your parents? If a relative comes then where will we make them sit? Today you went there but please don’t go there again. I won’t explain this to you again. This is the last time.”
इस बार यशोदा फूट पड़ी। विराज को पलंग पर बिठा अक्षय का हाथ पकड़ रेलिंग के पास आ खड़ी हुई।“ एक दिन भी खुद घर में रहकर देख लो, कैसी दिक्कत से जूझना पड़ता है मुझे रोज। कैसे घर का काम टुकड़ों में करती हूं। कैसे पानी का नापतोल करना पड़ता है मुझे। तुम्हें क्या लगता है मैं क्यों इतनी जबरदस्ती कर रही हूं, दिक्कत तो सारी मुझे झेलनी पड़ती है ना। क्योंकि पूरे दिन तो घर में मैं रहती हूं। रोज नीचे चिल्लाना पड़ता है कि पानी बंद कर लो। पानी बंद कर लो, मुझे भी पानी भरना है। सिर्फ 2 घंटे मिलते हैं उसमें भी पानी मर मर के ऊपर तक चढ़ता है। कभी आता है तो कभी आता ही नहीं। इस बार तो अक्षय भी गुस्से में था „तुम्हें समझ क्यों नहीं आ रहा मैं तुमसे कुछ कह रहा हूं मेरी इज्जत का सवाल है। झुग्गियों में रहने नहीं जाऊंगा मैं बात खत्म करो।“
ये कह पसीनो में लथपथ अक्षय आज फिर दो बाल्टी पानी मकान मालिक से गुज़ारिश करके लेने चले गये ।
This time, Yashoda just burst into tears. She put Viraj on the bed and held Akshay’s hand and came out on the balcony. “Stay at home for a day and you will understand the kind of trouble I have to deal with on a daily basis. How I have to do my chores bit by bit. How I measure and ration water for every chore. Why do you think I am forcing you? I have to go through this daily drudgery. I live in this house the whole day. I have to scream at the people downstairs every day, “Turn off the water taps. Turn off the water taps. I also have to fill water up here.” We get water only for two hours every day and by the time it reaches up here it’s mostly gone.
This time Akshay was also angry. “Why don’t you understand? This is about my self respect, my honour. I will not go and live in the slums. Enough. This is the end of the discussion.” Saying this the sweat soaked Akshay went downstairs to request the landlords for a couple of buckets of water.



