Waiting_ Patients & Families waiting for treatment in the courtyard of a 'Big Hospital'_Delhi 2002. Photo: Kavita Dasgupta

करूँ भी तो क्या करूँ

Dilemma

भावना के ज़ेहन में सिर्फ़ यही बात घूम रही थी करूँ तो क्या करूँ? वह अपने परिवार को हमेशा खुश देखना चाहती थी मगर ऐसा कभी कर नहीं पाई। उन्हें इस बात का अफ़सोस हमेशा रहता। वो यह कोशिश करती कि जो सुविधाएँ उन्हें नहीं मिल पा रही है, वह उन चीज़ों की कमी अपने प्यार से पूरा करे। वो जानती थी कि कभी उन्हें इतनी सुविधाएँ नहीं दे पाएगी, मगर वह कभी हार भी नहीं मानी।

Bhawna was caught in a deep dilemma. She had always wanted to keep her family happy. But somehow, she always fell short. She tried to compensate for this shortfall with her love. She knew that she would not be able to give them all the things they needed, but that would never defeat her spirit.

24 मार्च से 30 मई 2020 तक के लंबे लॉकडाउन की वज़ह से घर चलाना आसान नहीं था। वह जैसे-तैसे करके अपने घर को इस मुश्किल घड़ी से निकाल ले जाना चाहती थी। लेकिन वह कर्जा नहीं लेती तो उनका घर चलता भी तो कैसे?

During the lockdown, which lasted from twenty fourth March until thirtieth May, Bhawna had found it increasingly difficult to manage her household expenses. She was trying very hard to somehow emerge through these testing times. How could she manage without taking a loan?

भावना का काम भी कभी रहता है तो कभी नहीं। आख़िर मोमोज बनाकर वह कितनों का कर्ज़ उतार पाएगी। दिन भर में मुश्किल से सौ रुपया बचता है। दूसरे किराये के मकान के पैसे पहले से ही चढ़ते जा रहे हैं। अगर कुछ दिनों में पैसा नहीं दिया गया तो यह घर भी तो नहीं बचेगा। भावना को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि वो करे भी तो क्या करे?

Bhawna sometimes got work but often she didn’t. Afterall how many loans would she be able to pay off, just by making momos? She barely managed to make hundred rupees a day. She hadn’t been able to pay her house rent for a while as well. They would have to vacate the house if they weren’t able to pay up soon. Bhawna felt very lost.

जिस बिल्डिंग में वह रहती है वहाँ पर सभी किरायेदार ही थे, और इन लोगों में से किसी के पास भी पैसा नहीं है।

All the families living in her building, were on rent and none of them had much money.

Waiting_Bedding piled up of Patients & Families in the corridors of a 'Big Hospital'_New Delhi 2002. Photo: Kavita Dasgupta
कई दोस्तों और सहेलियों से पहले लॉकडाउन में ही कर्ज़ा लिया था। वहाँ से दोबारा तो तभी ले सकते हैं जब पहले का क़र्ज़ उतार दें। घर में परेशानियाँ बढ़ती ही जा रही थीं। किराया तो देना ही होगा और उसके साथ ही घर में भी खाना-दाना लाना ज़रूरी था। पता नहीं ये लॉकडाउन कितने समय तक चले। कहने को तो यह दूसरा लॉकडाउन था लेकिन पहले ही लॉकडाउन ने हमारा सबकुछ छीन लिया था, अब ये दूसरा पता नहीं क्या-क्या ले जाने वाला है।

Bhawna had taken small loans from many of her neighbours and friends in the recent past. She couldn’t turn to them any longer. With every passing day, her troubles grew. She not only had to pay her house rent but getting food was also imperative. Who knew for how long this second lockdown would last! The first lockdown had already wiped out everything. Now, God knows how much more this second lockdown would take away in its wake?

लेटे-लेटे उनकी आँखों में आँसू भर आए थे। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। काफ़ी देर सोचने के बाद भावना के दिमाग़ में आया कि क्यों ना पिछले साल रौशनी के बैंक खाते में लाडली के आए पैसे निकाले जाए।

Her eyes filled up with tears. She didn’t know what to do? After contemplating for a long while, she suddenly had a thought. What if she could withdraw the Ladli funds, which had been deposited in her daughter, Roshni’s bank account for the past few years.

नहीं, नहीं वो मैं कैसे ले सकती हूँ। वो तो कम से कम उसी के खाते में रहने दूँ। फिर सोची, अभी निकाल लेती हूँ, काम शुरू होते ही उसे लौटा दूँगी बल्कि एक हजार के पंद्रह सौ दे दूँगी। कल कहती हूँ उससे। अभी तो यह भी पता नहीं कि उसके बैंक में कितना पैसा होगा? उसे साथ लेकर ही जाऊँगी। पैसा तो वही निकाल सकती है। मुझे बैंक के बारे में मालूम भी नहीं है, कल उससे ही निकलवाती हूँ।

But how could she take that money? She must leave that money for her future. But maybe she could withdraw it now and as soon as she got work, she would put it back. She could maybe deposit fifteen hundred for the thousand she withdrew. She was in a deep dilemma! Let me speak with Roshni, she thought. She would have to take Roshni along with her to the bank. It was her account afterall. Also, she didn’t really know the process for withdrawing money from a bank account and would need Roshni’s help.

अगले दिन भावना सुबह छह बजे ही उठ गई। दिन भर घर में रहने के कारण भावना को देर रात तक ऐसे भी नींद नहीं आती। सुबह उठ कर सबसे पहले मुँह-हाथ धोकर रात के बने खाने को गरम करके साइड में रख दिया। फिर धीरे-धीरे घर के सभी लोग उठे। भावना ने बिस्तर समेटकर अंदर का झाड़ू-पोछा कर दिया। कपड़े-बर्तन धोकर घर की साफ़-सफ़ाई कर डाली और खुद तैयार होने लगी। उन्होंने रौशनी को बुलाया और कहा–‘रौशनी, सोच रही हूँ कि तेरे बैंक में जो पैसा है वो ले लूँ। मै या तुम्हारे पापा काम शुरू होते ही फिर पैसे बैंक में डलवा देंगे।’

The next day, Bhawna was up by six in the morning. Staying at home without any work had in any case taken away her sleep. After a quick bath, she heated last night’s leftovers for breakfast. Then slowly, the rest of her family members began to wake up. Bhawna made the beds and swept and cleaned the floor. Once ready, she called her daughter and told her, “Roshni, I am thinking of withdrawing the money saved in your bank account. As soon as your father or I get work, we will put it back again.”

रौशनी अब ग्यारहवीं क्लास में आ गई थी। वो सरकारी स्कूल में पढ़ती है। रौशनी को छठी क्लास से ही स्कूल से हर साल वजीफ़े के तेरह सौ रुपये मिलते हैं। ये उसे नवीं क्लास तक मिले थे। अब तक तो पैसे को कभी हाथ नहीं लगाया था किसी ने। लेकिन आज भावना पहली बार उसका पैसा लेने की सोच रही थी।

Roshni was now studying in the eleventh grade. She studied in the local government school. Since she had been in her sixth grade, she had been receiving thirteen hundred Rupees every year as a scholarship from the Delhi government under the Ladli scheme. She had received this scholarship until grade nine. So far, Bhawna had left this money untouched for Roshni’s future. But now her choices were shrinking.

‘मम्मी मुझे मालूम नहीं है कि बैंक में कितने पैसे हैं? पिछले साल से तो मैं बैंक गई ही नहीं हूँ, पता नहीं, स्कूलवाले ने पैसा डलवाया है या नहीं।’

“Mummy, I don’t know how much money there is in my bank account. I haven’t visited the bank since last year. I don’t even know if the school has been making the regular annual transfer.”

 

भावना ने कहा–‘चलकर देख लेते हैं!’

Bhawna said, “Let’s go and check.”

रौशनी ने कहा–‘ठीक है मम्मी चलते हैं।’

Roshni said, “Ok mummy. Let’s go.”

दोनों ने मिलकर जल्दी-जल्दी काम निबटाया और बाहर निकल गई।

Mother and daughter quickly wrapped up all their household chores in preparation for going to the bank.

तभी भावना के पति ने पूछा –‘कहाँ जा रही है?’

That’s when Bhawna’s husband asked, “Where are you two going?”

भावना ने कहा–‘घर में पैसे तो हैं नहीं, पैसों का जुगाड़ करने जा रही हूँ!’

Bhawna said, “There is no money in the house. We are going out to arrange for it.”

‘कहाँ जाओगी?’

Bhawna’s husband asked, “Where will you go?”

‘अरे! रौशनी के पिछले साल के पैसे उसके बैंक में होंगे, तो सोचा कुछ पैसे वहीं से निकाल लूँ।’

Bhawna said, “There is money in Roshni’s account. I thought I could withdraw some of it.”

वो कुछ बोल ही नहीं पाए। बस सिर झुका कर बैठ गए। वो भी घर की हालत भली-भाँति जानते थे। इस समय वो कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थे।

He did not say anything. Just sat his head bent. He also knew the condition of their home. At this time, he had no other ideas and couldn’t take any other decision.

जब वो गली के बाहर पहुँचे तो आज कुत्तों की भौं-भौं के अलावा कोई आवाज़ नहीं आ रही है। बस इक्का-दुक्का दुकानों के शटर खुले थे। बाक़ी दुकानों पर ताला लगा था। भावना चलती जा रही थी मगर अभी भी उसको पूरी तरह यक़ीन नहीं था कि वहाँ से पैसे मिलेंगे। पता नहीं पिछले साल पैसे आए भी होंगे या नहीं! जब वह रोड पर पहुँची तो देखा क़रीब आठ-नौ पुलिसवाले कुछ दूरी पर बैठे हुए आने-जाने वालों से सवाल कर रहे थे कि कहाँ जा रहे हो? क्यों जा रहे हो?

As they stepped out of their lane, there was an eyrie silenced only pierced by barking dogs. A few random shops had their shutters up. Most of the shops had big locks hanging on their doors. As Bhawna walked towards the bank, her heart remained full of doubts. When they reached the main road, she noticed that there were eight to ten policemen who were questioning people about where they were going.

‘अरे भईया बैंक जा रही हूँ, कुछ पैसे निकालने हैं?’
‘अच्छा ठीक है, मास्क मत उतारना। लड़की को साथ क्यों लाई हो?’
‘बैंक अकाउंट तो इसी के नाम है, इस कारण इसे लाना पड़ा।’
‘अच्छा ठीक है जाओ, जाओ।’

Arrey brother! I am going to the bank to withdraw some money.”

“Ok. Don’t remove your mask. Why is your daughter with you?”

“The bank account is in her name. So, I had to bring her along.”

“Ok. Go.”

भावना वहाँ से आगे चल दी। आज भावना को पंद्रह नंबर वाले बैंक में जाना था। वहीं से पैसे निकालने थे। धीरे-धीरे वे दोनों बैंक पहुँच गईं। लाइन इतनी बड़ी थी मानो सभी के घर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो। भावना लाइन के अंत में जाकर खड़ी हो गई। काफ़ी समय तक वो लाइन में खड़ी रही और बैंक के काम शुरू होने का इंतज़ार करने लगी। क़रीब पैंतीस मिनट बाद बैंक का काम शुरू हुआ। भावना को यह सोच-सोच कर खुशी हो रही थी कि आज उनकी बारी आ ही जाएगी। भावना रौशनी को लेकर हाथों को सैनिटाइज़ करके अंदर गई और जाकर बोली–‘पैसे निकालने हैं।’

Bhawna and Roshni, both walked ahead. Finally, they reached the bank. The queue was so long that it seemed that every household might have the same story as their own. Bhawna and Roshni stood at the end of the queue. They all waited patiently for work to begin. Bhawna was optimistic that they had joined the queue early and it would soon be their turn. When it was time, Bhawna and Roshni both doused their hands with sanitiser and entered the transaction room. Bhawna said, “I want to withdraw money.”

वे बोले–‘अपनी पासबुक दो!’

The bank attendant said, “Give me your passbook.”

रौशनी ने पासबुक निकाल कर उनके हाथ में थमा दी!

Roshni took out the passbook from her bag and handed it over.

वे बोले–‘आधार कार्ड लाओ।’
रौशनी ने आधारकार्ड निकाल कर दे दिया।

The attendant said, “Give me your adhaar card.”
Roshni handed over her adhaar card.

कुछ समय बाद वे बोले–‘अकाउंट बंद हो गया है, केवाईसी करवाना पड़ेगा। पंद्रह दिन लगेंगे, फिर आना निकल जाएगा पैसा।’

After a while the attendant said, “Your bank account has been shut. You will have to get a KYC done. It will take fifteen days and after that you can withdraw the money.”

ये सुन भावना बोली, ये केवाईसी क्या होता है? उन्होंने कहा, बहन जी, कुछ सालों से आपकी बेटी ने बैंक में कोई लेन-देन नहीं किया है, इसलिए अकाउंट बंद हो गया। केवाईसी होने के बाद ही अकाउंट खुलेगा। बैंक को भी तो पता चले उनका खातेदार है भी या नहीं! केवाईसी का मतलब है ‘नो योर कस्टमर’ यानी अपने कस्टमर को जानो ।

On hearing this Bhawna said, “What is KYC?” The attendant replied that this account has been inactive for a while. Your daughter hasn’t withdrawn or deposited any money in it. That’s why the account has become inactive. Once the KYC process is completed, the account will become operational again. The bank also needs to know if the account holder actually exists. KYC means, ‘Know Your Customer.”

ये सुन भावना रौशनी का हाथ पकड़कर घर की ओर चल दी।

On hearing this Bhawna held her daughter’s hand and walked back home.

पैसा न निकलने की बात सुनकर भावना और भी ज्यादा परेशान हो चुकी थी। उन्हें ये डर था कि उनके ये पंद्रह-बीस दिन कैसे गुजरेंगे। उन्हें जो एक उम्मीद नज़र आई थी वो भी टूट चुकी थी। उन्हें मालूम था कि ये पंद्रह बीस दिन आसानी से गुजरने वाले नहीं थे।

Bhawna was now even more worried. Now she was wondering how they would spend the next fifteen- twenty days. Even the last ray of hope had dissipated. The coming days would be very tough for them.