दुखद दिनों में दूरी
Apart in Difficult Times
समीर दक्षिणपुरी में किराये के एक छोटे से कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता है। परिवार वालों ने जनवरी 2020 में रीना के साथ उसकी शादी करवा दी थी। करीब दो-ढाई साल से लाजपत नगर के एक छोटे से ढाबे में काम कर रहा है।
Sameer lived with his wife in a small rented room in Dakshinpuri. His family had arranged their wedding in January 2020. He had been working for the last two years in a small dhaba in Lajpat Nagar.
शादी से पहले समीर को ढाबे में नया होने के कारण देर रात तक काम करना पड़ता। शादी के बाद से उसके जीने के तौर-तरीके बदल गए। कहते हैं न कि प्यार इंसान को बदल कर रख देता है, यह समीर के साथ भी हुआ। शादी से पहले समीर बिना कुछ खाए-पिए घर से काम पर जाता था।
Before getting married, Sameer worked in the dhaba until late in the night. But his life changed after the wedding. Isn’t it said, that love changes all. That’s what happened with Sameer as well. Before his marriage, Sameer would leave home for work without eating anything.
अब सुबह-सुबह जल्दी उठकर रीना उसके लिए दो रोटी बनाकर आचार के साथ दे दिया करती है। वही खाकर समीर नौ बजे घर से निकला। वह घर से निकला ही था कि उसका मोबाइल बजा। आज बाईस मार्च को भारत बंद रहेगा, उसके बाद आना होगा तो फ़ोन कर दूँगी। मालिक ने कहा। उनकी बात सुनकर वह यह तो समझ गया कि आज नहीं जाना पर ये भारत बंद क्यों हुआ? वो यही सोचते हुए सिर खुजाता हुआ उल्टे पाँव वापस आ गया।
Now Reena wakes up early in the morning and makes rotis for Sameer which she serves him with pickle. Sameer eats this breakfast and leaves for work by nine every morning. He had just stepped out of his house when his phone rang. “Today, the twenty second of March has been declared Bharat Band . I will call you once work resumes,” said the owner of the dhaba. Samir understood that he did not have to go to work on this day but he was a little puzzled about the reasons for the nationwide closure. He scratched his head, puzzled and walked back home.
रीना घर के काम में मशरूफ़ थी। समीर ने धीमे से दरवाजा खोला और बोला – आज काम पर नहीं जाना है। ये कह वह कमरे में आ गया। उनकी शादी को सिर्फ दो महीने ही हुए और ये लॉकडाउन आ धमका। नए-नए रिश्ते में बँधे जोड़े ख़ुद को खुशनसीब समझा करते हैं। प्रेम, स्नेह और ठहराव के साथ बँधे ये रिश्ते कहाँ किसी कोरोना जैसे साए की कल्पना भी करते हैं।
Reena had been busy with house work when Sameer opened the door quietly and announced happily, “Today I don’t have to go to work.” Sameer and Reena had been married for just two months when the lockdown was first announced. New couples like them, felt lucky because of the lockdown. Tender relationships like theirs which are ensconced in love and affection, reveled in this bonus time given to them. They could never imagine the brooding shadow of Corona.
एक दिन का भारत बंद होने के बाद ऐलान कर दिया गया था कि उन्नीस दिन का लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। हर जगह एक ही बात सुनाई पड़ी: लॉकडाउन-लॉकडाउन-लॉकडाउन। ये पहले कभी नहीं सुना था। अब इसे सुनना भी पड़ेगा और झेलना भी पड़ेगा।
After the first day of closure, it was declared that there would be a twenty-two-day lockdown. Everywhere people were saying the same thing- lockdown, lockdown, lockdown! People had never heard this word before. But now, we not only have to hear it but also bear with it.
समीर और रीना के जीवन में मुश्किलें तो थीं लेकिन ये इनके साथ होने और रहने के सुख के पीछे छुपी रहती थीं। पहले लॉकडाउन के कुछ दिनों तक तो पहले की तनख़्वाह से ही काम चल गया। एक-दूसरे का हाथ बँटा कर काम करना तो जैसे एक शौक था। ऐसे ही क़रीब तीन-चार दिन बीत गए। दिन बीतने के साथ-साथ घर में रहने की खुशी भी घटती जा रही थी। आख़िर कब तक घर में रहा जा सकता है। मन बहलाने और समय काटने के तरीक़े खोजे गए। कभी मोबाइल में ही लूड़ो खेल लिया तो कभी ऐसे रिश्तेदारों को फोन किया जिन्हें बरसों से देखा तक नहीं।
All the challenges Sameer and Reena faced, would fade in the light of their togetherness. In the initial days of the lockdown, they managed with their previous month’s savings. It was fun to do all the household chores together. But as the days went by, the joy of just staying at home began slowly fading away. Afterall for how long could they just stay home? They looked for novel ways of entertaining themselves. At times they would play games on their mobile phones and at others, call up long lost relatives.
लॉकडाउन के पहले समीर वक़्त से पहले घर से निकला करता था और देर रात घर वापिस आता था। न जाने कितने समीर पूरे दिन काम में लगे रहते हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने अपने घर की दोपहर नहीं देखी। समय से पहले उठना और समय पर न सो पाना, सोने से पहले घंटों तक यही सोचना कि कल क्या होगा?
Before the lockdown, Sameer would leave his home early and get back home late. So many Sameers like him, worked and struggled hard every day. They have rarely spent an afternoon in their own homes. These are people who wake up before time, go to bed well after and worry constantly what the next day will bring them.
चार–पाँच दिन तक तो लॉकडाउन में बकाया नींद पूरी की गई। दिन भी गुजारे गए। उसके बाद नींद का आना भी बंद हो गया। नींद आती भी कैसे! घर चलाने की चिंता, काम की दुनिया में वापिस लौट पाने की चिंता। बढ़ते दिनों के साथ चिंता भी बढ़ती जा रही थी। काम हट जाने के बाद दोनों के बीच प्रेम तो कम नहीं हुआ था पर दोनों के बीच बातचीत के मुद्दे बदल गए थे। अब गानों पर बात नहीं होती थी। आज खाना क्या बनेगा या क्या सब्जी खरीदूँ? ये सवाल नहीं थे अब काम पर बात होने लगी थी।
For the first four or five days of the lockdown, Sameer caught up on his leftover stock of sleep. However, as the days passed, getting sleep became more and more difficult. How could they get any sleep? There were so many worries which clouded their minds. Worry about how to run their household expenses and the incessant worry about getting back to work. With the growing number of days, their worries also grew alongside. In these difficult times, there was no loss of love between Sameer and Reena, but the subject of conversations had changed. They no longer discussed which songs they liked the most, or what to cook or which vegetables to buy? Now they would constantly discuss work or rather the lack of it.
लॉकडाउन लगने के बाद ढाबे वालों ने कहा था कि आधी तनख़्वाह तो दे ही दिया करेंगे पर एक ही महीने पैसे आए फिर वो भी बंद हो गया। ये लॉकडाउन के दिन जैसे-तैसे गुज़र गए। काम से जो आधी तनख़्वाह मिलती थी उसी से पूरा महीना चलाया।
Initially the owner of the dhaba where Sameer worked, had promised that he would be given half his salary during the lockdown. They somehow managed to pull through the month with this half salary.
अनलॉक होने के बाद समीर ने सोचा काम के बिना तो कुछ होगा नहीं, उसने काम ढूँढ़ना शुरू किया। ढाबे का खाना बनाने के अलावा समीर ने बाकी कोई काम किया ही नहीं था। सबसे पहले उसी पुराने ढाबे में फ़ोन घुमाया। घंटी तो बजी पर किसी ने उठाया नहीं। यही एक उम्मीद थी जो समीर को संभाले हुए थी कि काम तो लग ही जाएगा। एक–दो दिन तक तो समीर उसी ढाबे में फ़ोन करता रहा। दिन में करीब चार–पाँच बार फ़ोन करने के बाद दूसरे दिन फ़ोन लगा। पीछे से बुलंद आवाज़ आई। समीर भी अपनी आवाज़ ठीक करता हुआ बोला – “हैलो, ढाबे से बोल रहे हैं क्या आप? मैं समीर, पहले वहाँ काम किया करता था।” इतना सुनते ही उधर से फ़ोन कट गया। शायद नेटवर्क नहीं होगा, खुद को दिलासा देता हुआ वह फ़ोन को पलंग पर रख कर बैठ गया। समीर भी क्या करता! जहाँ-जहाँ उसे उम्मीद थी वह वहाँ काम ढूँढ़ने की कोशिश में लगा हुआ था।
Once the lockdown ended, Sameer began looking for work. The only skill he had was to cook at a dhaba. So, the first thing he did was to call the dhaba where he worked earlier. The phone rang but no one took the call. This had been Sameer’s only hope. Sameer tried the number several times that day. Finally, he got through to them. A loud and confident voice answered from the other side. Sameer also tried speaking confidently, “Hello. Are you speaking from the dhaba? This is Sameer. I have worked with you earlier.” As soon as he said this, the phone was disconnected. Sameer thought perhaps this occurred because of a bad network. Undaunted, he began looking for work afresh.
लॉकडाउन के शुरुआती दौर में घर का किराया समीर ने जैसे–तैसे दे दिया था पर पिछले पाँच महीने से घर का किराया बकाया था, और उन्हें चुकाना ज़रूरी था। मकान मालिक ने किराया माफ़ तो नहीं किया पर आधा ज़रूर कर दिया था। वही आधे बकाए किराये के तनाव में काम ढूँढ़ने की जल्दी थी और यहाँ कोई काम मिल नहीं रहा था। अनलॉक के शुरू में होटल, ढाबे या रेस्टरों में बैठ कर खाने का सिस्टम बंद कर दिया गया था, बस पैक करवा कर खाना दे दिया जाता था। स्टाफ ज़्यादा और काम कम इसलिए समीर को काम के लिए मना कर दिया। काम छूट जाने के बाद दिक्कतें शुरू हो गई। इन दिक्कतों के दरम्यान दोनों परेशान बैठे थे। रीना बिखरे पड़े कमरे को ठीक करते हुए बोली, इस महीने का किराया भी चढ़ जाएगा कहाँ से लाओगे पैसे? पैसे नहीं दिए तो हम लोग कहाँ रहेंगे? कोई कब तक किराया माफ या कम करता रहेगा। इतना कहकर वह समीर की तरफ़ देखने लगी।
During the initial days of the lockdown, Sameer had somehow managed to pay the month’s house rent. But that was no longer possible. The landlord had accommodated them by saying that they could pay only half the amount. But even paying that was tough for them and was giving them sleepless nights. Once the lockdown was unlocked, the practice of sitting leisurely in a restaurant over a meal was over. The only business was in packing take aways. The need for staff was therefore reduced. Sameer could not find new work. This was the harbinger of trouble for their household. The young couple felt cornered by these difficult times. Reena tried to bring some order into the cluttered room, as if she was trying to sort her own life. If they didn’t find work soon, they would have to leave this house. Where would they live then? She would look helplessly at Sameer.
कल ढाबे के मालिक से बात करने जाऊँगा। क्या पता कुछ काम ही मिल जाए। रीना की बात सुन वह फिर से उसी काम को पाने की बात करने लगा। रीना पल्लू को ठीक करती हुई बोली, फिर से वही काम! कहीं और काम देखो अब। वहाँ काम होता तो अब तक फ़ोन आ जाता। लॉकडाउन को अनलॉक हुए दस दिन से ज़्यादा हो चुके हैं अभी तक आपके ढाबे से कोई फ़ोन नहीं आया। उसकी बात सुन मायूस होता हुआ समीर कुर्सी पर बैठ गया। रीना भी उदास होती हुई बोली – बिना काम के तो काम नहीं चलेगा, मुझे भी काम ढूँढ़ना ही पड़ेगा। इतना कह कर रीना कीचन में जा पहुँची। लॉकडाउन के बाद अनलॉक ज़रूर हो गया था पर महँगाई बढ़ गई थी।
“Tomorrow I will go and speak with the owner of the dhaba,” said Sameer. “I might get some work.” Reena adjusted her sari and said, “You are again speaking of the same work. If they had to give you a job, then they would have called by now. It’s been so long since the lockdown has been unlocked. You must look for new work.” Hearing Reena, Sameer sat down hopelessly. She said, “How will we survive without work? Perhaps even I should start looking for some work now.” The lockdown had been unlocked but within that time everything seemed to have become even more expensive than before.
रीना को अंदाज़ा हो गया था कि समीर का अब काम लगने से रहा तो क्यों न वह भी काम की तलाश करे। पर काम ढूँढ़ने और काम करने के बारे में सोचने में काफ़ी फ़र्क है। पिता की छाँव में रीना को काम करने की कभी ज़रूरत ही महसूस नहीं हुई पर अब मज़बूरी में काम करना पड़ेगा। घर में खाने की बढ़ती कमी को देखते हुए रीना ने काम ढूँढ़ने की ठान ली।
Reena had come to realise that there was a chance that Sameer might not find work inspite of all his efforts. But there was a difference in just thinking about looking for work and doing an actual search. In the shade of her father’s protection, Reena had never felt the need to work. But circumstances had changed now. Since getting their next meal was becoming difficult, Reena was determined to find work.
कुछ दिन तक रीना काम ढूँढ़ती रही। रीना को बाहर जा कर काम ढूँढ़ते देख समीर ने भी काम खोजने की रफ़्तार तेज़ कर दी। परिचितों को फ़ोन लगाकर काम के बारे में पूछा गया। रीना को काम की खोज में परेशान देखकर, समीर उसे दिलासा देने लगा – मुझे काम मिल जाएगा तुम परेशान मत हो। फिर कुछ देर बाद रीना को हिम्मत देता – तुम आस–पास काम के बारे में पता करो, कहीं न कहीं तो काम मिल ही जाएगा। मैं भी काम ढूँढ़ रहा हूँ। जिसे सुन रीना कि टूटती हिम्मत बढ़ जाती।
Reena’s search for work was on. Sameer saw Reena trying hard, so he also doubled his efforts. They together called up all the people they knew. When Sameer saw Reena anxious, he said, “Don’t worry. I will find something.” Then after a while he said, “Don’t give up Reena. I am sure you will find something.” This way when one of them became weak, the other gave hope and they held together strongly.
आख़िरकार रीना को काम मिल ही गया। आज पास ही में एक बुजुर्ग को संभालने का काम उसे मिल गया। पूरा महिना काम करने पर सात हज़ार रूपये मिलेंगे। पहला दिन काम को समझने में गुज़र गया। मैडम ने उसे कितना काम करना है? कब तक काम करना है? क्या–क्या काम करना है? यह सब समझाया – बुजुर्ग को संभालना, उनके खाने–पीने की देखभाल करना, यह सब काम था। जहाँ कभी रीना काम से भागती थी आज वह काम कर रही है।
Finally, Reena found some work. She had to care for an elderly person. For this, she would get paid seven thousand rupees a month. The first day went by in understanding her duties. The lady of the house explained all the different tasks she had to accomplish along with a detailed time schedule. She had never imagined that she would earn money for the work she did.
रीना सुबह नौ बजे जाती और रात को करीब आठ बजे तक काम से आ जाती। सुबह नौ बजे उसे घर से निकलना होता था। रीना हड़बड़ी में आठ बजे उठती और जब तक रीना नहा –धोकर तैयार होती समीर उसके कपड़े निकाल कर रख देता, चाय के साथ कल की बची रोटी भी परोस देता। जो काम लॉकडाउन से पहले रीना का हुआ करता था वो अब समीर कर रहा है, परिस्थितियाँ बदलते देर नहीं लगती।
Reena would leave at nine every morning and be back by eight in the evening. She would now wake up early in the morning and go for a bath. In the meanwhile, Sameer would take out her clothes for the day, prepare tea and heat up leftover rotis for her breakfast. All the chores that Reena took care of before the lockdown had been taken over by Sameer now. It did not take long for circumstances to turn.
काम के पहले दिन जल्दी जाना था रीना ने जल्दी से चाय-पानी पिया। उसका काम पर ही पूरा दिन बीत जाता। जब तक रीना आती तब तक समीर घर का सारा काम खत्म कर देता। अब किसी न किसी को तो घर का काम करना ही है, जो घर में रहेगा उसे ही करना होगा! वो कहते हैं न डूबते को तिनके का सहारा ही काफ़ी होता है। यह काम रीना की जिंदगी में सहारा बनकर आया। समीर की कोशिशें जारी थी पर रीना ने यह काम पकड़ लिया ताकि कुछ तो पैसा हाथ में आए। अनलॉक के बाद दूसरा लॉकडाउन, कोरोना की लहर को कम करने के लिए लगाया गया।
On the first day of work, Reena left early. She quickly had the breakfast Sameer had prepared. By the time she came back from work, Sameer had finished all the household chores. Someone has to care for the house as well, since Sameer was home, caring for it became his responsibility. Reena’s work had come as a lifesaver for their family. Soon after the first lockdown was unlocked, the second lockdown came in its wake.
रीना को काम करते हुए एक महीना होने वाला था, तभी बढ़ते कोरोना के खतरे को देखकर रीना की मैडम ने कहा कि दूसरे लॉकडाउन में कोरोना की लहर काफ़ी खतरनाक साबित हो रही है। कोरोना अपने पैर ज़्यादा फैलाने लगा है। मैं तुम्हें यहाँ रहने के लिए कमरा दे दूँगी, तुम कुछ दिन यहीं रह कर काम करना। रीना ने बिना सोचे-समझे रूकने के लिए हाँ कर दिया। करती भी क्यों नहीं, समीर को न जाने कब काम मिलेगा। घर में पैसे तो आएँगे। रीना मैडम को हाँ करके समीर को ये खबर देने आ गई।
It had been over a month since Reena had been working. But more and more people were being diagnosed Corona positive. The second wave of Corona was even more dangerous and widespread than the first. The lady of the house told Reena, “I will give you a room to stay. You live here with us.” Reena instantly agreed without giving it a second thought. She was still unsure when Sameer would get work and felt they had little choice in the matter. She came back home to share the news with Sameer.
रोज़ाना वह रात में घर आती थी, पर आज वो दोपहर के चार बजे घर आ गई। रीना के आते ही समीर ने मुस्कान से रीना का स्वागत किया लेकिन रीना का चेहरा आज उदास था। वह धीमी आवाज में बोली-आज मैडम ने जल्दी भेज दिया। समीर आज उसके जल्दी आ जाने पर खुश नज़र आया। उसकी इसी खुशी को रीना खत्म नहीं करना चाहती थी। खाना-पीना साथ करने के करीब दो घंटे बाद वह हिम्मत जुटा कर बोली –सुनो, मुझे अब कुछ दिन तक वहीं रुकना पड़ेगा। तभी तो कुछ पैसे हाथ आएँगे। इतना कहकर समीर की तरफ़ देखने लगी। वह चाय का कप पकड़ने ही वाला था कि रीना की बात को सुन वह स्तब्ध रह गया। दूसरी लहर में कोरोना ख़तरनाक हो रहा है तो बाहर से आनेवालों को नहीं रख सकते, क्या पता कौन कब वायरस साथ ले आए। वह दोबारा बोली। समीर कुछ देर उसी मौन में रहा। फिर एक गहरी साँस भरते हुए बोला, “मैं अकेले क्या करूँगा।“
She returned home by four that evening. As soon as she entered the house, Sameer welcomed her with a smile. He was happy that she had returned early. But Reena remained pensive. She didn’t want to burst Sameer’s joyful bubble. They both had their evening meal together and then she said, “Listen, I will now have to live at my workplace for a while.” She looked at Sameer quietly. He had just been about to sip his tea but was left shocked with what Reena had to say. He was also silent for a long while. Then he took a deep breath and said, “What will I do all alone without you?”
रीना रुआंसी होती हुई बोली – “कुछ दिनों कि बात है घर संभाल लेना। कम से कम एक का तो काम बना रहे वरना घर कैसे चलेगा।” ये कहकर उसी बैग में जो वह मायके से लाई थी, उसी में कुछ ज़रूरी सामान डालने लगी। समीर भी सामान रखने में उसका हाथ बँटाने लगा। समीर अब भी ख़ुद को समझा नहीं पा रहा था कि रीना को जाना पड़ेगा। पर घर के हालात दोनों के साथ पर भारी पड़ गए।
Reena had tears in her eyes, “It’s just for a few days Sameer. Please take care of the house. At least one of us needs to earn, otherwise how will we survive?” Saying this she began keeping some of her clothes into a bag she had brought from her parents’ home when they got married. Sameer also helped her gather her things. As he mechanically put her belongings in, he was finding it difficult to come to terms with Reena’s departure. But their circumstances had got the better of them.
कुछ देर बाद रीना ने बैग उठाया और उसने छोटे से पर्स से कुछ पैसे निकाले और बिना कुछ बोले गिलास के नीचे दबा कर रख दिए। खुद को और समीर को समझाते हुए बोली, “ख़्याल रखना अपना। मैं फ़ोन करती रहूँगी।” ये कहकर भारी मन के साथ वह काम पर चल दी।
After a while, Reena picked up her bag. She got her small purse and took out some money from it and quietly kept it under a glass. She looked intensely into his eyes and said, “take care of yourself. I will call you often.” Saying this she left for work with a heavy heart.
समीर और रीना दोनों के लिए यह मानना बड़ा मुश्किल था कि दोनों दो घर में रहेंगे। दोनों के लिए घर का मतलब ही था कि दोनों का साथ। मुश्किलें तो पहले भी थीं, लेकिन एक दूसरे के साथ रहने का सुख उसे सहने लायक बनाता था। लेकिन कोरोना के बाद घर और साथ दोनों ढह गया।
Both for Sameer and Reena it was difficult to comprehend that now they would have to live separately in two different houses. The meaning of home for them was their togetherness. They had many difficulties earlier, but being together had made everything bearable. But corona had not only wrecked their home but also broken up this togetherness.


